Menu
blogid : 3763 postid : 34

क्या इतनी निम्न प्रकृति की हो सकती है राहुल गाँधी की सोच???

मेरे शब्द,मेरी शक्ति!!!
मेरे शब्द,मेरी शक्ति!!!
  • 17 Posts
  • 593 Comments

rahul-gandhiwikileaks-31

इसे राहुल गांधी कि निम्न सोंच कहूँ, ग़ैरज़िम्मेदाराना हरकत कहूँ या इसे उनकी नादानी कहूँ? जिस इंसान मे हम भविष्य का प्रधानमंत्री देख रहे हैं, क्या वह ऐसा निंदनीय कार्य कर सकता है?
अपने रहस्योद्घाटनों से दुनिया भर मे तहलका मचाने वाली वेबसाइट विकिलिक्स का यह नया खुलासा अत्यंत महत्वपूर्ण है| राहुल गांधी का यह बयान निंदनीय है और देश के हिंदुओं के मुँह पर करारे तमाचे से कम नही है| जिसमे उन्होने कहा है कि भारत को विदेशी आतंकी संगठनो से ज्यादा खतरा देश के हिंदुओं से है| इन्हे वे भगवा आतंकवाद का नाम दे रहे हैं|
विकिलिक्स के खुलासे के अनुसार 2009 मे विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के सम्मान मे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास मे भोजन के दौरान राहुल गांधी और टिमोथी रोएमर कि बातचीत हुई थी, इसमे राहुल ने लश्कर–ए–तैयबा से ज्यादा चरमपंथी हिन्दू संगठनों से भारत को खतरा बताया था|
क्या राहुल गांधी इतने नादान हैं कि देश के दुश्मनों कि भी पहचान नही कर सकते?
एक बात तो सच है कि इस सब का सबसे बड़ा नुकसान अगर किसी को होगा तो वह होगा कांग्रेस का|
और इसका फायदा सीधा भाजपा कि ओर जाएगा| इससे भाजपा कॉंग्रेस को नीच दिखाने मे कोई कसर नही छोड़ेगी और भाजपा का हिन्दू वोट बॅंक और अधिक मजबूत होगा|
राहुल के इस राग से भाजपा को तो नया मुद्दा मिला है और कांग्रेस कि छवि धूमिल हुई है|

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh